Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

सूर्या को उनके बचपन के कोच की खास सलाह, बोले- शॉट सेलेक्शन में समझदारी बरतने की जरूरत

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बचपन के कोच अशोक असवालकर का मानना ​​है कि अमेरिका में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें अपने शॉट सेलेक्शन में ज्यादा समझदारी बरतने की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 53 रन और अमेरिका के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाए। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ सात और बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ छह रन ही बना सके। 

टूर्नामेंट में सूर्यकुमार का बैटिंग एवरेज 29.5 रहा, जो उनके करियर औसत 44.29 से काफी कम है। उनका स्ट्राइक रेट 129.67 रहा, जो उनके करियर स्ट्राइक रेट 168.70 से भी कम है। अशोक असवालकर ने सूर्यकुमार को बॉडी के पास शॉट लगाने से बचने की सलाह दी है। 

असवालकर ने कहा, "उन्हें शरीर के बहुत करीब खेलने से बचना चाहिए, क्योंकि वे कई बार शरीर के करीब खेलने पर आउट हो चुके हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि दाएं हाथ के बल्लेबाज को वैसे ही खेलना चाहिए, जैसा वे खेलते हैं। 

उन्होंने कहा, "सूर्या को अपने नेचुरल गेम पर टिके रहना चाहिए, अगर वो 30-35 गेंदें खेलता है तो वे करीब 60-70 रन जरूर बनाएगा।" सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के मुकाबले के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अफगानिस्तान के खिलाफ करारी हार झेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को कड़ी टक्कर देगी। 

उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा बड़े मैचों में टॉप पर रहेंगे।