Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

रोहित शर्मा और विराट कोहली नागपुर पहुंचे, नेट पर जमकर बहाया पसीना

भारतीय टीम के बड़े तीन खिलाड़ियों - कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने आधिकारिक अभ्यास सत्र से एक दिन पहले सोमवार को नागपुर में कड़े अभ्यास सत्र में पसीना बहाया।

उनके साथ युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी शामिल थे। आधिकारिक अभ्यास मंगलवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होना है।

दिग्गज खिलाड़ी रविवार की रात नागपुर पहुंचे। भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगा। भारत ने टी20 सीरीज में मेहमान टीम को 4-1 से हराया है।