Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

जयदेव उनादकट ने SMAT में रचा इतिहास, टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

SMAT: गुजरात के सौराष्ट्र के जयदेव उनादकट ने रविवार को अहमदाबाद में दिल्ली के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

जयदेव उनादकट ने पहली पारी में नितीश राणा का विकेट लेकर ये उपलब्धि हासिल की। उनादकट ने अपना 121वां लिया और सिद्धार्थ कौल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जयदेव उनादकट ने 83 मैचों में 17.81 की औसत और 6.79 की इकॉनमी से विकेट लिए हैं।

उनादकट ने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि दिल्ली ने चार विकेट पर 207 रन का शानदार स्कोर बनाया। राणा ने भी शानदार फॉर्म में रहते हुए 41 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि यश ढुल ने 30 गेंदों में 47 रन जड़े।