Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

न्यूजीलैंड को मिला वनडे और टी20 में नया कप्तान

बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनेर को बुधवार को केन विलियमसन की जगह न्यूजीलैंड की व्हाइट-बॉल टीम का नए कप्तान बनाया गया है। उन्होंने केन विलियमसन की जगह ली है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

न्यूजीलैंड के लिए 243 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके सेंटनेर वनडे और टी20 टीम के कप्तान होंगे। सैंटनर पहले ही 24 टी20 और चार वनडे में न्यूजीलैंड की कप्तानी कर चुके हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर के आखिर में शुरू हो रही टी20 और वनडे सीरीज से कमान संभालेंगे।

सेंटनेर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी बयान में कहा ,‘‘ये बड़े सम्मान की बात है। बचपन से न्यूजीलैंड के लिए खेलने का सपना देखा था, लेकिन दो प्रारूपों में आधिकारिक तौर पर अपने देश का नेतृत्व करने का अवसर मिलना खास है।’’

न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा,‘‘ सेंटनर को सफेद गेंद की टीमों की कमान सौंपने का फैसला लाल गेंद के कप्तान टॉम लैथम को टेस्ट क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए किया गया।’’