Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर मोहम्मद हफीज का रिएक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. अमेरिका (USA) और भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में जाने के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर थी. ऐसे में आयरलैंड और यूएसए का मैच बारिश में रद्द होने की वजह से पाकिस्तान की टीम का सफर वर्ल्ड कप में खत्म हो गया. इस पर पूर्व कप्तान और डायरेक्टर व कोच मोहम्मद हफीज का रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है. 

मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान टीम के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर सोशल मीडिया पर एक व्यंग्य लिखा. उन्होंने बकरीद से जोड़ते हुए पाकिस्तान टीम पर निशाना साधा. हफीज ने अपनी पोस्ट में लिखा, कुर्बानी के जानवर हाजिर हों... उन्होंने अपनी पोस्ट में हैश टैग पाकिस्तान क्रिकेट भी लिखा. हफीज का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि यूएसए के खिलाफ हार के बाद से ही हफीज पाकिस्तान टीम पर हमलावर हैं.