Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

IPL 2026: दिलशान मदुशंका सनराइजर्स टीम में हुए शामिल, चोटिल ब्रायडन कार्स की लेंगे जगह

IPL 2026: श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल किया गया है। कार्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पहले मैच से पूर्व नेट्स पर अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगी थी।

बायें हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मदुशंका ने श्रीलंका के लिए एक टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 खेलकर कुल 70 विकेट लिए हैं। आईपीएल के एक बयान के अनुसार वह 75 लाख रूपये में सनराइजर्स से जुड़ेंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं।