Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |   फोन टैपिंग केस: SIT ने BRS नेता रामा राव को 23 JAN को पेश होने के लिए नोटिस भेजा     |   भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा, अखिलेश यादव का X पोस्ट     |  

पूरे देश की तरह मुझे मेरे बेटे पर गर्व है: आर. अश्विन के पिता

रिटायर्ड स्पिनर आर. अश्विन के पिता रविचंद्रन बेटे के शानदार करियर से बेहद खुश हैं।उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह उन्हें भी बेटे पर फख्र है। रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरे तो चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान थी। उन्होंने ब्रिस्बेन के गाबा में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अचानक अंतरराष्ट्रीय मैचों से रिटायरमेंट का ऐलान कर खेल प्रेमियों को चौंका दिया था।

अश्विन तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों और एयरपोर्ट कर्मचारियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले। अपने हीरो के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर अश्विन की पत्नी और बेटियां मौजूद थीं।

अश्विन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 106 मैच में 537 विकेट लिए हैं। इस सूची में उनसे ऊपर अनिल कुम्बले हैं, जिनके खाते में 619 विकेट हैं।