Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

KKR vs RR: कांटे की टक्कर में कोलकाता ने राजस्थान को 1 रन से दी मात

आईपीएल 2025 के 53वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरी गेंद तक चले हैरतअंगेज मैच में सिर्फ 1 रन से जीत दर्ज की. कोलकाता ने टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स की जोरदार वापसी के बावजूद जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. कोलकाता ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आंद्रे रसेल के तूफानी अर्धशतक के दम पर 206 रन बनाए. इसके जवाब में सिर्फ 71 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद रियान पराग ने लगातार 6 छक्के बरसाए और 95 रन बनाकर टीम की वापसी कराई लेकिन आखिरी ओवर में कोलकाता को ही जीत मिली.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हरा दिया. आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे. शुभम दुबे ने वैभव अरोड़ा पर लगातार 6, 4, 6 जड़कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा. फिर आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे लेकिन वैभव ने बेहतरीन यॉर्कर डाली. वैभव और जोफ्रा आर्चर 2 रन के लिए दौड़े लेकिन रिंकू सिंह का सटीक थ्रो वैभव के पास पहुंचा और उन्होंने रन आउट कर दिया. इस तरह मैच सुपर ओवर में भी नहीं पहुंच पाया.

इसके जवाब में जब राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले के अंदर ही दो विकेट खो दिए। इसके बाद भी विकेट गिरते रहे और 71 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि, कप्तान रियान पराग ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने मोईन अली के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर अपनी मंशा जाहिर कर दी। यहीं नहीं अगले ओवर में भी पहली गेंद खेलते हुए सिक्स लगा दिया।