Breaking News

अलीगंज अग्निकांड: 87 दिन बाद पुलिस ने दाखिल की 500+ पन्नों की चार्जशीट     |   2017 से पहले भर्ती में भेदभाव था, अब प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी: CM योगी     |   एशियन गेम्स: भारत को शूटिंग में मिला दूसरा सिल्वर, इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में किया कमाल     |   एटा-कासगंज में सपा ने भंग की जिला इकाइयां, जिलाध्यक्ष भी हटाए     |   गाजियाबाद: फर्नीचर शोरूम-गोदाम में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियां मौके पर     |  

Ind vs Eng: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, भारत के भोजनकाल तक दो विकेट पर 98 रन

यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक के बावजूद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को लंच तक दो विकेट 98 रन पर गंवा दिए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। जायसवाल और करूण नायर ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण का डटकर सामना किया। पहले घंटे में केएल राहुल (26 गेंद में दो रन) को क्रिस वोक्स ने सस्ते में आउट कर दिया। इसके बाद जायसवाल और नायर ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। 

ब्रायडन कार्स ने लंच से ठीक पहले नायर को दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों लपकवाकर भारत को दूसरा झटका दिया। पहले घंटे में गेंद को ज्यादा स्विंग तो नहीं मिली लेकिन सीम खूब मिली। कार्स ने जायसवाल को छाती पर गेंद डालने की कोशिश की लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने बखूबी सामना किया। उन्होंने कार्स को कुछ अच्छे कवर ड्राइव लगाकर शुरूआत की। उन्होंने बेन स्टोक्स को शानदार पूल शॉट भी खेले।

बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए नायर को भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कई फुललैंग्थ गेंदें फेंकी लेकिन उन्होंने कवर और स्ट्रेट में चौके लगाकर माकूल जवाब दिया। भारत ने इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। वहीं साइ सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जगह नीतिश कुमार रेड्डी खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी जगह मिली है जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव फिर बाहर हैं।