भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में 240 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम को जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य बना है। भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।
World cup के फाइनल में भारत 240 रन पर सिमटा, बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन
You may also like
'आपकी उपलब्धि पदकों से बहुत परे', साइना के संन्यास पर बोले सचिन तेंदुलकर.
पश्चिम बंगाल में नई टेनिस अकादमी खोलेंगें लिएंडर पेस, बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने का वादा.
भारत के पूर्व डिफेंडर इलियास पाशा का निधन, AIFF ने शोक किया व्यक्त.
T20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने बनाए सबसे तेज 5000 रन, तोड़ा आंद्रे रसेल का विश्व रिकॉर्ड.