Breaking News

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, विधायकों के फर्जी सिग्नेचर मामले में थमाया नोटिस     |   सूर्या मर्डर केस: परिवार-प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म, अब होगा अंतिम संस्कार     |   राजस्थान के चूरू में आया रेतीला तूफान     |   अभिषेक बनर्जी को CID ने नोटिस दिया     |   बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी ने अपना सरकारी आवास खाली करने से किया इनकार     |  

WTC रैकिंग में भारत ने लगाई छलांग, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा

दो बार के फाइनलिस्ट भारत ने रविवार को जारी ताजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत रैंकिंग में टॉप पर है। भारत ने रांची में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली।

इसके बाद भारत ने 64.58 फीसदी के मजबूत अंक के साथ कीवी टीम को पीछे छोड़ दिया। पांच जीत, दो हार और एक ड्रॉ के साथ, भारत के आठ मैच में 62 अंक हैं। न्यूजीलैंड का पांच मैच में से तीन जीत और दो हार के साथ अंक-प्रतिशत 60.00 है।

भारत सात मार्च से धर्मशाला में पांच टेस्ट मैच सीरीज के अंतिम मैच में इंग्लैंड से मुकाबला करेगा। अगर इंग्लैंड धर्मशाला टेस्ट में भारत को हरा देता है तो ऑस्ट्रेलिया टॉप पर पहुंच सकता है।

अगर ऑस्ट्रेलिया आठ मार्च से क्राइस्टचर्च में होने वाला दूसरा और अंतिम टेस्ट जीतता है, तो वो न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ कर दूसरे नंबर पर पहुंच सकता है।