Breaking News

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्ते ने 60 लोगों को किया घायल     |   उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने धर्मस्थल मंदिर में की पूजा-अर्चना     |   बीजेपी ने TMC नेता कल्याण बनर्जी के हमले के दावे को बताया ड्रामा     |   बंगाल के कई जिलों में टीएमसी का प्रदर्शन, कई जगहों पर किया रोड जाम     |   पश्चिम बंगाल में कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा     |  

INDvsEND: पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है, यह सीरीज 2025-27 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले मुकाबलों में से एक है। टीम इंडिया मुंबई से यूके के लिए रवाना हुई थी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के हाल ही में संन्यास लेने के बाद, एक नए युग की शुरुआत करते हुए शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है।

कई भारतीय खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, जो वर्तमान में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में भारत ए की तरफ से खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन कह रहे हैं कि “भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना अच्छा है, खासकर टेस्ट सीरीज में। यूके में आपका स्वागत है।” पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इसके बाद दो जुलाई से बर्मिंघम में दूसरा, 10 जुलाई से लॉर्ड्स में तीसरा, मैनचेस्टर में 23 जुलाई से चौथा और द ओवल में 4 जुलाई से पांचवा टेस्ट खेला जाएगा।