Breaking News

गुजरात के बनासकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत     |   बंगाल चुनाव: बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया     |   ट्रंप ने कनाडा को 100 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी     |   प्रयागराज माघ मेला: किशोरी कैंप में लगी आग, तंबू जलकर खाक     |   दिल्ली में 27 जनवरी को बारिश और तूफान की संभावना     |  

गर्दन की चोट से उबरे शुभमन गिल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में करेंगे वापसी

IND vs SA T20I: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबर गए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में उप कप्तान के रूप में टीम में वापसी करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट और मौजूद एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 श्रृंखला नौ दिसंबर से कटक में शुरू होगी। इसके लिए टीम की घोषणा दिन में बाद में की जाएगी।