Breaking News

पोंगल के बाद TVK प्रमुख एक्टर विजय को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएगी CBI     |   एअर इंडिया का पहला नया बोइंग 787-9 दिल्ली पहुंचा     |   अगर अमेरिका जबरन ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करता है, तो यह नाटो का अंत होगा: EU     |   कपिल मिश्रा पर जालंधर में FIR, सिख गुरुओं के अपमान का आरोप     |   राहुल गांधी कल कर्नाटक जाएंगे, पावर टसल के बीच सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार से मिलेंगे     |  

साउथ अफ्रीका को पहला झटका, मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई सफलता

वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।

पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। रासी वान डेर डुसेन और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर हैं। क्विंटन डी कॉक की फिफ्टी हो चुकी है। उनके वनडे करियर की यह 31वीं फिफ्टी है।

कप्तान टेम्बा बावुमा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया।