Breaking News

US विदेश मंत्री मार्क रूबियो जयपुर पहुंचे, आमेर किला-सिटी पैलेस का दौरा करेंगे     |   नीट पेपर लीक केस: रॉउज एवन्यू कोर्ट ने मनीषा को 6 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा     |   ईरान: अभी किसी प्रतिनिधिमंडल को PAK भेजने की योजना नहीं- विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   ‘हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कोई टोल नहीं लेंगे’, बोले ईरानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज शाम 7 बजे बेंगलुरु से दिल्ली रवाना होंगे     |  

IPL 2026: MI के खिलाफ RCB की रोमांचक जीत, रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर जताई निराशा

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपनी टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में इतनी गहराई होने के बावजूद, जब उन्होंने मैच को खत्म करने का काम निचले क्रम के बल्लेबाजों पर छोड़ दिया, तो वे मैच जीतने के हकदार नहीं थे।

रायपुर में 167 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करना आरसीबी के लिए एक मुश्किल काम बन गया था। ऐसे में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला और पारी की अंतिम गेंद पर रसिख डार और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने मैच जिता दिया।

उन्होंने मैच के बाद कहा,"मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने उन्हें 166 रन पर रोककर जबरदस्त काम किया। लेकिन सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि हम ये मैच जीतने के हकदार थे, क्योंकि हमारी बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए, हमें ये लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेना चाहिए था।"

इस जीत के साथ, आरसीबी दस टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि एमआई टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।