Breaking News

US विदेश मंत्री मार्क रूबियो जयपुर पहुंचे, आमेर किला-सिटी पैलेस का दौरा करेंगे     |   नीट पेपर लीक केस: रॉउज एवन्यू कोर्ट ने मनीषा को 6 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा     |   ईरान: अभी किसी प्रतिनिधिमंडल को PAK भेजने की योजना नहीं- विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   ‘हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कोई टोल नहीं लेंगे’, बोले ईरानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज शाम 7 बजे बेंगलुरु से दिल्ली रवाना होंगे     |  

टीवी पर डेब्यू कर रहे क्रिकेटर रोहित शर्मा, नए शो का टीजर रिलीज

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बैट्समैन और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का हर काम उनके फैंस को पसंद आता है। फैंस उनके परफॉर्मेंस, ऐड और इंटरव्यू पर प्यार लुटाते हैं। उनका हर अंदाज फैंस को पसंद आता है। ऐसे में रोहित शर्मा टीवी पर एक शो लेकर आ रहे हैं।

टीजर-
क्रिकेटर रोहित शर्मा जल्द ही टीवी पर अपना एक शो लेकर आने वाले हैं। इसका टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। टीजर में दिखाया गया है कि रोहित अपने फैंस से मिलते हैं। फैंस उनसे ‘कोई गार्डन में नहीं घूमेगा’ बोलने को कहते हैं। इस डिमांड से वह परेशान हो जाते हैं। इस बीच वह कॉल करके अपने घर पर गार्डन का काम रुकवा देते हैं।

टीजर के आखिर में रोहित कहते हैं ‘दो लाइनें क्या बोल दीं, इतनी वायरल हो गईं, जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा? टीजर में यह नहीं बताया गया है कि उनके शो का क्या नाम है और यह किस बारे में है। हालांकि रोहित ने टीजर से अपने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है, उनका शो sony TV पर आने वाला है