Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |   फोन टैपिंग केस: SIT ने BRS नेता रामा राव को 23 JAN को पेश होने के लिए नोटिस भेजा     |   भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा, अखिलेश यादव का X पोस्ट     |  

Under-19 A Squad: लखनऊ की चांदनी शर्मा टीम में शामिल, बुलंद हौसले की मिसाल

Uttar Pradesh: लखनऊ के बंगला बाजार की रहने वाली 18 साल की चांदनी शर्मा को पुणे में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 ए टीम में चुना गया है। दाएं हाथ की गेंदबाज चांदनी के पिता सलून चलाते हैं। चांदनी ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। युजवेंद्र चहल की प्रशंसक चांदनी को लोग प्यार से "जूनियर चहल" कहते हैं।

पड़ोसियों के साथ खेलते हुए चांदनी हमेशा बड़े सपने देखती थीं। पड़ोसियों ने ही उनके हुनर को पहचाना और पिता को सलाह दी कि बेटी को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलवाए। चांदनी का परिवार मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है। 2007 में उनके पिता रामकुमार शर्मा लखनऊ आ गए। बंगला बाजार में उन्होंने सलून शुरू किया। चांदनी तीन दिसंबर को पुणे में पहला मैच खेलेंगी। मैच को लेकर उत्साहित चांदनी उत्तर प्रदेश रेलवे स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही हैं।