Breaking News

कर्नाटक के गवर्नर ने कल असेंबली को संबोधित करने से मना किया, वजह अभी साफ नहीं     |   नोएडा इंजीनियर मौत: आरोपी बिल्डर अभय को फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   अमेरिकी दूत कल रूस जाएंगे, पुतिन से होगी मीटिंग     |   उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के आधिकारिक आवास ‘राज भवन’ का नाम बदलकर अब ‘जन भवन’ रखा गया     |   जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |  

नेत्रहीन T20 विश्व कप से पहले CABI ने 26 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Blind T20 World Cup: सीएबीआई यानी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया ने पाकिस्तान में नवंबर-दिसंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले नेशनल कैंप के लिये 26 संभावित खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। हालांकि खेल मंत्रालय और भारत सरकार से एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने पर ही भारतीय टीम पाकिस्तान में ये टूर्नामेंट खेलेगी।

ये हैं संभावित खिलाड़ी
अजय कुमार रेड्डी, देबराज बहेड़ा, जी एस अराकेरी, महाराजा शिवसुब्रमण्यन, नरेशभाई तुम्डा, नीलेश यादव, संजय कुमार शाह, शौकत अली, प्रवीण कुमार शर्मा, जिबिन प्रकाश , वेंकटेश्वरा राव डुन्ना, पंकज भुइ, लोकेश, रामबीर सिंह, नकुल बडनायक, इरफान दीवान, सोनू सिंह रावत, दुर्गा राव टोम्पाकी, सुनील रमेश, सुखराम मांझी, रवि अमिति, डी गोपू, दिनेशभाई राठवा, घेवर रेबाडी, गंभीर सिंह चौहान, निखिल बाथुला ।