Breaking News

ईरान को आखिरकार बातचीत की टेबल पर आकर समझौता करना होगा: अमेरिकी रक्षा मंत्री     |   दिल्ली-NCR में GRAP-1 प्रतिबंध लागू, हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंची     |   चीन ने भरोसा दिलाया कि सीजफायर के दौरान ईरान को हथियार नहीं देगा: US रक्षा मंत्री     |   ‘बीजेपी ने तब महिला आरक्षण का विरोध किया था’, लोकसभा में प्रियंका गांधी ने कहा     |   ‘कांग्रेस ने सबसे पहले महिला आरक्षण की बात की थी’, लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

IPL 2026: सीएसके के लिए बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तेज गेंदबाज खलील अहमद कूल्हे में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं जो अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश में जुटी इस फ्रेंचाइजी टीम के लिए करारा झटका है।

खलील ने सीएसके की तरफ से अभी तक सभी पांच मैच में हिस्सा लिया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स केकेआर के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी।

उन्होंने अब तक सीएसके की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य थे। आईपीएल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘यह ग्रेड दो की चोट है और इसे ठीक होने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा।’’

इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। भारत की तरफ से उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में खेला था।