Breaking News

कर्नाटक के गवर्नर ने कल असेंबली को संबोधित करने से मना किया, वजह अभी साफ नहीं     |   नोएडा इंजीनियर मौत: आरोपी बिल्डर अभय को फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   अमेरिकी दूत कल रूस जाएंगे, पुतिन से होगी मीटिंग     |   उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के आधिकारिक आवास ‘राज भवन’ का नाम बदलकर अब ‘जन भवन’ रखा गया     |   जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |  

एडम गिलक्रिस्ट ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग इलेवन

आईपीएल सीजन शुरू होने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया है. वहीं, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल इलेवन चुनी. एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 7 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को 12वें खिलाड़ी के तौर पर चुना है, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया. एडम गिलक्रिस्ट ने ओपनिंग के लिए क्रिस गेल और रोहित शर्मा को चुना है. इसके अलावा विराट कोहली को तीसरे नंबर पर रखा है.

7 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

इसके बात नंबर चार पर मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना का चयन किया है। जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पांचवें नंबर पर रखा है। इसके अलावा बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का चयन किया है। ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा और और ड्वेन ब्रावो को जगह दी है।

एडम गिलक्रिस्ट की ऑल टाइम आईपीएल XI

1. क्रिस गेल  
2. रोहित शर्मा  
3. विराट कोहली  
4. सुरेश रैना  
5. एबी डिविलियर्स  
6. महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर)  
7. रवींद्र जडेजा  
8. ड्वेन ब्रावो  
9. युजवेंद्र चहल  
10. लसिथ मलिंगा  
11. जसप्रीत बुमराह  
12वां खिलाड़ी - राशिद खान