पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व तेज गेंदबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद को न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे तक अंतरिम मुख्य कोच बने रहने के लिये कहा है। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी और न्यूजीलैंड दौरे के बीच समय कम होने के कारण आकिब मुख्य कोच बने रहेंगे । उन्होंने कहा ,‘‘पीसीबी ने इस बीच नये मुख्य कोच को तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।’’
पिछले साल पीसीबी ने जैसन गिलेस्पी को टेस्ट और गैरी कर्स्टन को सीमित ओवरों के प्रारूप का कोच बनाया था लेकिन दोनों ने बोर्ड के साथ मसलों का हवाला देकर छह से आठ महीने के भीतर इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आकिब को सफेद गेंद की टीम का अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया और दक्षिण अफ्रीका तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं में वह टेस्ट टीम के भी मुख्य कोच रहे ।
वह तीन देशों की श्रृंखला और चैम्पियंस ट्रॉफी में भी टीम के कोच थे जिसमें मेजबान टीम एक भी जीत दर्ज किये बिना बाहर हो गई । पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ बल्लेबाजी कोच होंगे।
न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान के मुख्य कोच बने रहेंगे आकिब जावेद
You may also like
काउंटी चैंपियनशिप के लिए दो मैचों में खेलेंगे मानव सुथार, अफगानिस्तान टेस्ट के बाद चमकी किस्मत.
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, जांघ की मांसपेशियों में आया खिंचाव.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात.
मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल.