NZ vs Canada: कनाडा के भारतीय मूल के बल्लेबाज युवराज सामरा टी20 क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। 19 साल के इस खिलाड़ी ने मंगलवार को ग्रुप डी के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में 65 गेंदों में 110 रन की करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली।
ये युवा बल्लेबाज किसी एसोसिएट टीम की तरफ से यह खास उपलब्धि हासिल करने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी तूफानी पारी में सामरा ने 11 चौके और छह छक्के लगाए। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही कनाडा की टीम किवियों के सामने 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर पाई।