Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

Jharkhand: कृषि मेले में किसानों को योजनाओं, संसाधनों और आधुनिक खेती से जोड़ा गया

Jharkhand: रांची के रातु प्रखंड स्थित तिगरा मैदान में झारखंड सरकार के पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेले में किसानों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। इस दरम्यान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। परिसंपत्ति वितरण के तहत 3 महिला सखी मंडलों को 50 फीसदी अनुदान पर ट्रैक्टर, बाइक विद आईस बॉक्स, KCC, गाय वितरण के साथ ही मिलेट मिशन के लाभुकों के बीच योजना का लाभ दिया गया।

मेले का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना था। विभाग का कहना है कि इस तरह के आयोजन से योजनाएं जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

झारखंड सरकार लगातार किसानों, महिला समूहों और पशुपालकों को सशक्त बनाने पर जोर दे रही है। सरकार का कहना है कि योजनाओं के माध्यम से खेती और उससे जुड़े व्यवसाय को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाया जा रहा है। जिला स्तरीय किसान मेला किसानों और पशुपालकों के लिए एक उपयोगी पहल साबित हुआ, जहां उन्हें जानकारी के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी मिला।