Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

T20 WC: नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है भारत

T20 WC: टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतरकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भी अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए हैं। पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान पर 61 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर सुपर एट में अपनी जगह पक्की कर ली थी। नीदरलैंड्स को अपने पिछले मैच में अमेरिका से 93 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए, उप-कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को आराम दिया और वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया। नीदरलैंड्स ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया और फ्रेड क्लासेन की जगह नोआ क्रोएस को शामिल किया।