Breaking News

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बिगड़कर 'बहुत खराब' कैटेगिरी में पहुंची     |   चीन ने न्यूक्लियर टेस्ट के अमेरिका के आरोप को किया खारिज     |   बंगाल में कानून नहीं बम चलता है: निर्मला सीतारमण     |   मुख्य चुनाव आयुक्त 17 और 18 फरवरी को असम जाएंगे     |   वृंदावन के होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप     |  

Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद, आईटी शेयर लुढ़के

Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को लगभग स्थिर बंद हुए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वाहन शेयरों में हुआ फायदा आईटी शेयरों में मिले नुकसान से जाता रहा। बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 40 अंक लुढ़ककर 84,233 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 18.70 अंक बढ़कर 25,954 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडिगो, ट्रेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

क्षेत्रीय मोर्चे पर ऑटो, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और फार्मा सूचकांक में बढ़त दर्ज की गई, जबकि आईटी सूचकांक में तेज गिरावट देखी गई। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं जापान के बाजार नेशनल फाउंडेशन डे की वजह से बंद रहे।

यूरोपीय बाजार मध्य-सत्र के लेनदेन में ज्यादातर लुढ़के। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 69 करोड़ से ज्यादा के शेयर खरीदे।