Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

मुकेश अंबानी ने किए बद्रीविशाल के दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना की

Uttarakhand: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। धाम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और मंदिर का प्रसाद भेंट किया गया। 

दर्शन के दौरान मुकेश अंबानी ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को कुल 10 करोड़ रुपये का दान दिया। इसमें से बद्रीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के सुधार के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का चेक मंदिर समिति को प्रदान किया।