Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

मारुति का खरखौदा में दूसरा संयंत्र चालू, कुल क्षमता बढ़कर पांच लाख इकाई

New Delhi: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हरियाणा स्थित अपनी खरखौदा विनिर्माण इकाई के दूसरे संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि दूसरे संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 लाख इकाई है। इससे खरखौदा में कुल क्षमता बढ़कर पांच लाख इकाई हो गई है।

नए संयंत्र के शुरू होने के साथ ही गुरुग्राम, मानेसर और खरखौदा (हरियाणा) और हंसलपुर (गुजरात) स्थित संयंत्रों में कंपनी की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 26.5 लाख इकाइयों पर हो गई है। कंपनी ने कहा कि पूरी तरह संचालित होने पर खरखौदा संयंत्र मूल कंपनी सुजुकी के सबसे बड़े चार पहिया वाहन विनिर्माण स्थलों में से एक होगा जिसकी क्षमता प्रति वर्ष 10 लाख वाहन बनाने की होगी।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने पहले कहा था कि वे वित्त वर्ष 2026-27 में पांच लाख इकाइयों की अतिरिक्त क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है। कंपनी इस संयंत्र में वर्तमान में कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा और मिड-एसयूवी विक्टोरिस का उत्पादन कर रही है।