Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में 1500 रुपये की उछाल, चांदी के दाम रहे स्थिर

Gold Silver Price: अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और सोने के बाजार में बेहतर होते माहौल के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 1,500 रुपये की उछाल आई और ये 10 ग्राम के लिए 1.60 लाख रुपये के स्तर को फिर से हासिल करने में सफल रहा।

स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद भाव 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,500 रुपये बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

वैश्विक सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद ये सुधार देखने को मिला, विश्लेषकों ने घरेलू कीमतों में इस बढ़ोतरी का कारण कमजोर अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की बढ़ती रुचि को बताया। हालांकि, चांदी की कीमतें 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत मामूली रूप से गिरकर 4,326.78 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई, हालांकि चांदी की कीमत में मामूली वृद्धि दर्ज की गई और ये 68.28 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसी बीच, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच एक अच्छा समझौता जल्द ही होने वाला है।