Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

Gold Silver Price: सोना ₹4300 टूटा, चांदी भी 10000 रुपये लुढ़की

Gold Silver Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मांग कमजोर पड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 4,300 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 10,000 रुपये फिसलकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में ये 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 10,000 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत लुढ़ककर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 90.53 डॉलर यानी 2.13 प्रतिशत गिरकर 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 2.24 प्रतिशत टूटकर 63.87 डॉलर प्रति औंस पर रही।