Breaking News

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी, अभिषेक और कल्याण इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होंगे     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को यूथ TMC का अध्यक्ष नियुक्त किया     |   WB: ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ HC जाएगी TMC     |   CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: MCD ने फ्लोरिश इन गेस्ट हाउस को सील किया     |  

तमिलनाडु में आज से TVK सरकार, 9वें CM बने विजय, 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। राज्य की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है। विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस एक सहयोगी के रूप में शामिल होगी।

इससे पहले राज्यपाल ने विजय को यह भी निर्देश दिया था कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। पिछले कुछ दिनों से बनी हुई बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) शाम को तब समाप्त हो गई, जब टीवीके को वीसीके और आईयूएमएल ने अपना समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई। 

टीवीके नेता एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोत्तैयान, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, एस कीर्तना और डॉ. टी.के. प्रभु  ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया।