Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

राज्यसभा चुनाव 2026: BJP ने यूपी से 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, जानें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।

BJP के घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्याशंकर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर होना है चुनाव

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम पहले ही घोषित कर दिया था। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है।

उत्तर प्रदेश से रिटायर होने वाले राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरजा शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी, सीमा और डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हैं। उत्तराखंड से नरेश बंसल का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को नहीं मिला टिकट

BJP की ओर से जारी सूची के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को इस बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। इससे पहले 4 अक्टूबर को BJP ने उत्तराखंड से दिनेश आर्या को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, पश्चिम बंगाल की एक रिक्त सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रुक्मिणी मलिक उर्फ कोयल मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है।

सपा ने दो उम्मीदवार उतारे

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) ने भी अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है।

6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी।