Breaking News

ईरान को आखिरकार बातचीत की टेबल पर आकर समझौता करना होगा: अमेरिकी रक्षा मंत्री     |   दिल्ली-NCR में GRAP-1 प्रतिबंध लागू, हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंची     |   चीन ने भरोसा दिलाया कि सीजफायर के दौरान ईरान को हथियार नहीं देगा: US रक्षा मंत्री     |   ‘बीजेपी ने तब महिला आरक्षण का विरोध किया था’, लोकसभा में प्रियंका गांधी ने कहा     |   ‘कांग्रेस ने सबसे पहले महिला आरक्षण की बात की थी’, लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी     |  

ड्रोन, मिसाइलें और ब्लैकआउट: भारत-पाक के बीच बढ़ता युद्ध तनाव

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया. बीएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बताया कि आठ मई 2025 को रात लगभग 11 बजे संदिग्ध आतंकवादियों ने सीमा पार करने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया. इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश टल गई और सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित हुई.

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम को सेना ने पूरी तरह एक्टिव कर दिया है. सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात किया है. डिफेंस सिस्टम लगातार पाकिस्तान के हमलों का जवाब दे रहे हैं. भारतीय फाइटर जेट्स ने भी उड़ान भरी है. पाकिस्तान के हमले के बाद से पूरे इलाके में सायरन की आवाज गूंज रही है. जम्मू के सांबा समेत कई इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी हुई. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी. टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. तदनुसार एयर मार्शल की तैनाती की जाएगी.