Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

PoK में क्यों हो रहे हैं विरोध-प्रदर्शन? अब तक 20 लोगों की मौत की खबर

PoK Protest: ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (जेएएसी) के प्रदर्शन के ऐलान के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में दुकानें और बाजार बंद रहे। इस बीच क्षेत्र में हाल में पुलिस की कार्रवाई में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। जेएएसी से जुड़े करीब 2,000 प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को भीमबर से मीरपुर तक विरोध मार्च निकाला। उनकी योजना मुजफ्फराबाद तक मार्च निकालने की है।

‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ व्यापारियों, सिविल सोसाइटी समूहों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का एक गठबंधन है, जिसने इलाके में महंगाई, बिजली संकट, बेरोजगारी, टैक्स नीति, खराब प्रशासनिक व्यवस्था और राजनैतिक उपेक्षा जैसे मुद्दों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किए हैं।

जेएएसी लंबे समय से पीओके की तथाकथित विधानसभा में 12 'शरणार्थी सीटों' को खत्म करने की मांग कर रही है। ये सीट कश्मीर से आए उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो 1947 के बाद पाकिस्तान में बस गए थे। अधिकारियों ने सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए शुक्रवार को इस समूह को गैर-कानूनी घोषित कर दिया। साथ ही ये भी ऐलान किया कि जेएएसी के मुख्य नेताओं की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को इनाम दिया जाएगा।