Breaking News

देवरिया प्लॉट आवंटन केस में लखनऊ पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया     |   गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार     |   गोवा के CM प्रमोद सावंत आज 11:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |   दिल्ली बम विस्फोट मामले में एक और मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार     |   UPSSSC ने PET-2025 का रिजल्ट किया जारी     |  

JNU में साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग के दौरान छात्रों पर पथराव, ABVP का आरोप

दिल्ली के जेएनयू में फिल्म साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग के दौरान पथराव में कुछ छात्र घायल हो गए। पथराव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों पर हुआ है।

जेएनयू के एवीबीपी विंग के अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे ने कहा, "कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। स्क्रीनिंग को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया।"

उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम सैकड़ों छात्र फिल्म देख रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। फिलहाल, अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।