Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Jharkhand: दो राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, एक सीट पर JMM, दूसरे पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार की जीत

Jharkhand: झारखंड की दो राज्यसभा सीट के लिए हुए मतदान के नतीजे घोषित हो गए हैं। एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और दूसरी पर बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद जेएमएम उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर दोनों विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि दलित समाज के बैद्यनाथ राम का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना झारखंड के लिए गौरव का विषय है। राज्यसभा चुनाव के नतीजों को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने संगठन और नेतृत्व में विश्वास की जीत बताया।

नतीजे आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने बैद्यनाथ राम की जीत को झारखंड की आवाज को राज्यसभा में मजबूती मिलने वाला कदम बताया।