Breaking News

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा     |   U18 एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर PM मोदी ने महिला U18 हॉकी टीम को बधाई दी     |   गुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेंद्र सिंह मलिक बने DGP     |   'युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत', बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया     |   भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने पर सिंगापुर सख्त, सोशल मीडिया से हटेंगी 14 पोस्ट     |  

दिल्ली में आंधी-तूफान और तेज हवा के साथ हुई बारिश, लोगों को मिली राहत की सांस

Delhi: दिल्ली में जारी गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को उस वक्त राहत मिली जब शहर में हल्की बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग ने ये भी बताया कि दिल्ली में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। शहर के सभी जिलों के लिए ये पूर्वानुमान लगाया गया है।

आईएमडी ने आंधी-तूफान की आशंका जताई और निवासियों को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी भेज दी गई है।