Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड में रसोइया गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया जहां तीन दिन पहले आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह दिल्ली पुलिस की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे जिसमें रसोइये केशव नेगी से दो दिन तक पूछताछ करने का अनुरोध किया गया था और उन्होंने याचिका को स्वीकार कर लिया।

केशव नेगी को दिन में गिरफ्तार कर लिया गया था और जांचकर्ताओं का आरोप है कि रसोइये की लापरवाही आग लगने की एक वजह हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि होटल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मालवीय नगर के हौज रानी इलाके स्थित ‘फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ (बी एंड बी) होटल में लगी आग की जांच के तहत की जा रही है।

पुलिस इससे पहले होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के लिए अग्नि सुरक्षा संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था।