Breaking News

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास गली में मकान का छज्जा गिरा, पांच लोग घायल     |   जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत     |   मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द     |   विदेश मंत्री जयशंकर 10 से 11 जून तक बुल्गारिया और फिनलैंड के दौरे पर होंगे     |   ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंची CID टीम     |  

कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने मेट्रो में किया सफर, यात्रियों में दिखा उत्साह

बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आम लोगों की तरह मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर शहर की यातायात व्यवस्था और मेट्रो सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने विधान सौधा मेट्रो स्टेशन से सेंट्रल सिल्क बोर्ड जंक्शन तक मेट्रो से सफर किया। मुख्यमंत्री के मेट्रो में सफर करने से सह-यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिला। कई यात्रियों ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी जताई और उनका अभिवादन किया।

सेंट्रल सिल्क बोर्ड जंक्शन मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। स्टेशन पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को करीब से समझने और लोगों की सुविधाओं का आकलन करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।