Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ग्रैप प्रतिबंधों के उल्लंघन पर 84 वाहनों के चालान, 2 जब्त

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ‘चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (ग्रैप) के तहत बीएस-6 मानक से कम वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक के बीच यातायात पुलिस ने बुधवार को 7,048 वाहनों की जांच की और 84 गाड़ियों के चालान किए।

यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो वाहनों को जब्त भी किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 2,818 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें लौटा दिया गया।

दिल्ली यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न सीमाओं पर प्रदूषण-नियंत्रण दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा हैं। साथ ही बीएस-छह मानकों से नीचे के वाहनों को वापस भेजा जा रहा है।

शीतकालीन प्रदूषण-नियंत्रण उपायों के तहत प्रतिबंध एक नवंबर को लागू हुए। नई व्यवस्था के तहत, दिल्ली के बाहर पंजीकृत पेट्रोल और डीजल के बीएस-छह मानक से नीचे वाले वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध है।

बीएस छह अनुपालक वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

भाषा नोमान नोमान वैभव

वैभव