वाशिंगटन, चार नवंबर (भाषा) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनावों में मिली हार के लिए ईरान में चल रहे युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है।
उपराष्ट्रपति वेंस एक ऑनलाइन पोस्ट में, इस चुनाव परिणाम से दूरी बनाने की कोशिश करते नजर आए, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा और जिसमें पूरे देश में रिपब्लिकन पार्टी को करारी शिकस्त मिली है।
वेंस ने लिखा, ‘‘हमारी हार की वजह वह युद्ध है।’’ उन्होंने कहा कि अगर लोग यह तर्क देना चाहते हैं कि अगले छह साल के लिए सीनेट पर अपना नियंत्रण खो देना सही है, तो बेशक ऐसा तर्क दें। उन्होंने कहा, ‘‘आप सहमत हों या असहमत, कम से कम यह एक ईमानदार बात तो होगी।’’
पूरे देश में डेमोक्रेट उम्मीदवारों ने रिपब्लिकन प्रत्याशियों को हर जगह शिकस्त दी , यहां तक कि कई ऐसी जगहों पर भी जहां से इसकी उम्मीद नहीं थी। मतदाताओं ने राष्ट्रपति की पार्टी को नकार दिया।
प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में ही उनके (डेमोक्रेट के) बहुमत का अंतर काफी बड़ा होगा।
एपी सुभाष माधव
माधव