Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

गुरुग्राम के सेक्टर 68 में चाय की दुकान के पास दो पुलिसकर्मियों ने महिला के प्रसव में मदद की

गुरुग्राम, चार नवंबर (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर 68 में चाय की एक दुकान के पास दो पुलिसकर्मियों ने एक गर्भवती महिला के प्रसव में मदद की और उसने सकुशल एक बेटे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुरुग्राम पुलिस के आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) को एम3एम मरीना से एक फोन आया था।

क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी दुकान के पास खड़ी एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर है और उसका प्रसव होने वाला है।

सूचना मिलने के बाद संदीप नाम के दो पुलिसकर्मी पांच से सात मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि गर्भवती महिला की हालत गंभीर थी और उसे तत्काल मदद की जरूरत थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ईआरवी दल ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय दिया। आसपास मौजूद महिलाओं की मदद से पुलिस दल ने मौके पर ही सुरक्षित प्रसव कराने में सहायता की।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी मां और नवजात को अपने वाहन से बादशाहपुर स्थित एक अस्पताल ले गए।

भाषा संतोष माधव

माधव