नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने भारतीय दूतावासों और संबंधित विदेशी व्यापार प्रभाग को व्यापार विवादों की स्थिति डीजीएफटी पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए।
यह प्रक्रिया विवाद का समाधान होने, मामला बंद होने या निर्धारित प्रक्रिया के तहत अन्य तरीके से निपटाए जाने तक जारी रहनी चाहिए।
इस कदम से निर्यातकों और आयातकों के लिए कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आधिकारिक सूचना में कहा, ‘‘भारतीय दूतावास और संबंधित विदेशी व्यापार (एफटी) प्रभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिकायतों/व्यापार विवादों की स्थिति डीजीएफटी (विदेश व्यापार महानिदेशालय) पोर्टल पर लगातार तथा समय पर अपडेट की जाए। यह प्रक्रिया मामला सुलझने, बंद होने या निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसी अन्य तरीके से निपटाए जाने तक जारी रहनी चाहिए।’’
भाषा
यासिर अजय
अजय