Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

एनबीसीसी ने आंध्र के मुख्यमंत्री के लिए ऐतिहासिक बंगले का नवीनीकरण साढ़े तीन माह में किया

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने जनपथ पर स्थित 1930 के दशक के एक बंगले का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण महज साढ़े तीन महीने की अवधि में पूरा कर लिया 22 अक्टूबर को यह परिसर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को उपयोग के लिए सौंप दिया गया।

नवीनीकरण कार्य पर करीब 6.5 करोड़ रुपये की लागत आई।

बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, जनपथ रोड स्थित बंगला नंबर-1 जर्जर हो गया था, जिसके बाद व्यापक संरचनात्मक मरम्मत और नवीनीकरण किया गया।

इस परियोजना का उद्देश्य पुरानी हो चुकी इस इमारत को मजबूत बनाना था, साथ ही इसकी मूल वास्तुशिल्प विशेषताओं को भी बरकरार रखना था।

सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी एनबीसीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के. पी. महादेवस्वामी ने एक बयान में कहा, ‘‘हर विरासत इमारत के साथ एक कहानी जुड़ी होती है, और इसके जीर्णोद्धार के लिए इंजीनियरिंग की बारीकी के साथ-साथ इसके इतिहास के प्रति गहरे सम्मान की भी आवश्यकता होती है। महज साढ़े तीन महीने में इस ऐतिहासिक इमारत में फिर से जान डाल देना, टीम एनबीसीसी के समर्पण और गुणवत्ता तथा समय पर काम पूरा करने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

भाषा सुभाष माधव

माधव