नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा दिवाली पार्टी में हुक्का पीने को लेकर निशाना साधे जाने के बावजूद बेपरवाह नजर आए। उन्होंने कहा ‘‘यह हमारी संस्कृति, हमारा सम्मान है।’’
आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष भारद्वाज ने मंगलवार को रविवार को आयोजित वर्मा की दिवाली पार्टी की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह हुक्का पीते नजर आ रहे थे।
भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘कोई टिप्पणी नहीं। दिवाली पार्टी एक मंत्री की मौजूदगी में हुक्का पार्टी में बदल गई। क्या इस हुक्का पार्टी का खर्च करदाताओं के पैसे से उठाया गया? क्या यह सरकारी बंगला है? क्या अमित शाह नशा रोकने का संकल्प ले रहे थे?’’
‘आप’ ने भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए ये तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वे पंजाब में नशे की लत खत्म करने का दावा करते हैं। यह भी कहा, ‘‘क्या गजब का चमत्कार है।’’
वर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर हुक्का पीते हुए अपनी पुरानी तस्वीरों का एक संग्रह साझा किया और शीर्षक देते हुए लिखा, ‘हमारी संस्कृति, हमारा सम्मान’।
भाषा संतोष माधव
माधव