Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

प्रियंक खरगे ने कुमारस्वामी को ‘गंवार’ कहा

बेंगलुरु, चार नवंबर (भाषा) कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी को ‘गंवार’ की संज्ञा दी।

वह कुमारस्वामी के मंगलवार को दिए इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि वह राज्य के गृह मंत्री के पद के पात्र नहीं हैं।

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को निशाना बनाकर किए गए कथित स्टिंग ऑपरेशन की जांच मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और प्रियंक खरगे के दबाव के कारण पटरी से उतर रही है।

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री कुमारस्वामी ने यह आरोप भी लगाया था कि केरलम की एक महिला द्वारा कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेजा गया एक ईमेल नदारद है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कल उनका बयान देखा था। उन्होंने कहा कि प्रियंक गृह मंत्री बनने के योग्य नहीं हैं। ऐसा अक्षम व्यक्ति, जो अपने परिवार और राज्य की जनता से झूठ बोलता है, जरा-सी बात पर आंसू बहाने लगता है और हर चुनाव में अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल लेता है। अगर उनके जैसे लोग मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो क्या मुझे अपने पद के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए?’’

प्रियंक ने कुमारस्वामी के प्रक्रियाओं के ज्ञान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, ‘‘क्या किसी पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री को बुनियादी समझ भी नहीं है? क्या वह गंवार हैं?’’

भाषा

वैभव माधव

माधव