(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, चार नवंबर (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को नेपाल के ऊर्जा और जल संसाधन मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ से शिष्टाचार भेंट की और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
मिस्री, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की आगामी भारत यात्रा से पहले अपने नेपाली समकक्ष अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
ऊर्जा मंत्री के सचिवालय ने बताया कि बैठक के दौरान ऊर्जा व्यापार, जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण, आपदा न्यूनीकरण और पूर्व चेतावनी प्रणालियों से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।
श्रेष्ठ ने हाल में आई आपदाओं के दौरान नेपाल को निरंतर सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत से बिजली व्यापार बढ़ाने, नेपाल में सहायता परियोजनाओं को पूरा करने और निजी क्षेत्र से निवेश बढ़ाने का भी अनुरोध किया।
बयान में कहा गया कि मिस्री ने कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में नेपाल के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।
भाषा वैभव माधव
माधव