Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

स्विगी से सामान मंगाया, रेट थोड़ा ज्यादा लगा: गडकरी ने अपना अनुभव किया साझा

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने एक बार स्विगी से खाने का सामान मंगाया था और उन्हें उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लगी थी।

गडकरी ने अपने इस अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि बाजार में प्रतिस्पर्धा और कारोबार का आकार बढ़ने से उपभोक्ताओं के लिए कीमतें स्वाभाविक रूप से कम होती हैं।

स्विगी इंस्टामार्ट के ईवी बैटरी अदला-बदली नेटवर्क और इलेक्ट्रिक वाहन परिवेश पुरस्कारों की शुरुआत के मौके पर हल्के-फुल्के अंदाज में मंत्री ने कहा कि बाजार का दायरा और कारोबार बढ़ने से अंततः उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर सामान मिलने लगता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भी एक बार स्विगी से अपने घर के लिए कुछ सामान मंगाया था। मुझे उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लगी। धीरे-धीरे जब प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, तो स्वाभाविक रूप से कीमतें कम हो जाएंगी। कारोबार इसी तरह चलता है। उत्पादन बढ़ने से उचित दरों पर सामान उपलब्ध होता है।''

हालांकि, गडकरी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने क्या सामान मंगाया था और यह घटना कब की है।

भाषा रमण अजय

अजय