Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

राइट्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 11 प्रतिशत घटकर 97 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) परिवहन अवसंरचना परामर्श और इंजीनियरिंग कंपनी राइट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 11 प्रतिशत घटकर 97 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 109.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

राइट्स ने नियामकीय सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 582.81 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 578.83 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 452.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 436.74 करोड़ रुपये था।

राइट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राहुल मित्तल ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का प्रदर्शन सामान्य से कमजोर रहा। राजस्व से जुड़े कुछ नियोजित लक्ष्य मामूली रूप से खिसककर तीसरी तिमाही में चले गए।

उन्होंने कहा, ''हम शेष तिमाहियों में इसकी भरपाई करने और साल के लिए तय लक्ष्यों को हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।''

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय