कारगिल, चार नवंबर (भाषा) कारगिल में बुधवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 600 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमिका ला दर्रे के पास दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।
उन्होंने बताया कि वाहन में चालक और सह-चालक समेत सेना के केवल दो जवान सवार थे और हादसे में दोनों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने खाई से दोनों जवानों के शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
भाषा तान्या माधव
माधव