Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ओडिशा ने नीति अनुसंधान के लिए जे-पाल दक्षिण एशिया के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए

भुवनेश्वर, चार नवंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने बुधवार को अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (जे-पाल) दक्षिण एशिया के साथ तीन साल के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य विभिन्न विभागों में साक्ष्य आधारित नीति निर्माण को मजबूत करना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि योजना एवं अभिसरण विभाग के अंतर्गत यह साझेदारी, शोध, नीतिगत सहयोग और क्षमता-निर्माण के माध्यम से राज्य के ‘विजन 2036’ और ‘विजन 2047’ को समर्थन देगी।

अधिकारियों ने बताया कि समझौते के तहत, चेन्नई आधारित जे-पाल दक्षिण एशिया सरकारी विभागों के साथ मिलकर काम करेगा, जिसका उद्देश्य नीतिगत चुनौतियों की पहचान करना, ठोस साक्ष्य जुटाना और शोध के नतीजों को व्यावहारिक नीतिगत सुझावों में बदलना है।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने कहा कि यह सहयोग राज्य को ‘विकसित भारत के लिए विकसित ओडिशा’ के अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव